छतरपुर: सुरेंद्र की मौत पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा, कहा- पुलिस हत्यारों जैसा व्यवहार कर रही है
छतरपुर के सरानी में सुरेंद्र की संदिग्ध मौत को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और पुलिस पर गुरुवार की शाम 7:30 बजे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मृतक की पत्नी के हवाले से भाजपा विधायक के बेटे पर हत्या का आरोप बताया और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। पटवारी ने निष्पक्ष जांच, CBI जांच और न्यायिक जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी।