शाहजहांपुर: त्योहारों पर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए महापौर ने शहर का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए महापौर अर्चना वर्मा ने शुक्रवार सुबह विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नगर के सभी वार्डों में