Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पावन अवसर पर आप सभी को अनेक शुभकामनाएं! भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे

42.1k views | Mohania, Kaimur | Jul 12, 2021

MORE NEWS

NHAI के अधिकारियों की लापरवाही और कई समस्याओं के निदान को लेकर नितिन गडकरी से मिलीं विधायक....
मोहनिया की भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  से शिष्टाचार मुलाकात कर मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से पुसौली बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (जीटी रोड) पर अंडरपास ब्रिज एवं सड़क के दोनों ओर पक्के नाले के निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे जलजमाव की समस्या दूर होगी तथा स्थानीय लोगों और राहगीरों को दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी।
इसके अलावा कुदरा के सकरी मोड़ पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन को देखते हुए अंडरपास अथवा ब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी।
विधायक ने कुदरा क्षेत्र में आम लोगों, स्कूली बच्चों एवं बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के शीघ्र निर्माण की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया।
संगीता कुमारी ने कहा कि मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, सुरक्षित यातायात और बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय मंत्री के सहयोग से इन विकास कार्यों को जल्द स्वीकृति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को इसका लाभ प्राप्त होगा।
Sangeeta Kumar National Highways Authority of India - NHAI Nitin Gadkari DrLakshman Sharan

NHAI के अधिकारियों की लापरवाही और कई समस्याओं के निदान को लेकर नितिन गडकरी से मिलीं विधायक.... मोहनिया की भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने ज्ञापन के माध्यम से पुसौली बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (जीटी रोड) पर अंडरपास ब्रिज एवं सड़क के दोनों ओर पक्के नाले के निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे जलजमाव की समस्या दूर होगी तथा स्थानीय लोगों और राहगीरों को दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी। इसके अलावा कुदरा के सकरी मोड़ पर भारी वाहनों के लगातार आवागमन को देखते हुए अंडरपास अथवा ब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी। विधायक ने कुदरा क्षेत्र में आम लोगों, स्कूली बच्चों एवं बुजुर्गों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के शीघ्र निर्माण की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया। संगीता कुमारी ने कहा कि मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, सुरक्षित यातायात और बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय मंत्री के सहयोग से इन विकास कार्यों को जल्द स्वीकृति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को इसका लाभ प्राप्त होगा। Sangeeta Kumar National Highways Authority of India - NHAI Nitin Gadkari DrLakshman Sharan

Mohania, Kaimur | Aug 4, 2026

माँ मुंडेश्वरी मंदिर के वैज्ञानिक जीर्णोद्धार एवं इको-टूरिज्म विकास हेतु उच्चस्तरीय टीम का व्यापक निरीक्षण  
 विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर का किया आकलन, यूनेस्को सूची में शामिल करने पर भी विचार

 कैमूर जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन माँ मुंडेश्वरी मंदिर के वैज्ञानिक जीर्णोद्धार तथा आसपास के क्षेत्र में इको-टूरिज्म के समग्र विकास के उद्देश्य से गठित उच्चस्तरीय समिति ने सोमवार को मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दिशा-निर्देशों एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप मंदिर के संरक्षण एवं समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उच्चस्तरीय टीम में विकास आयुक्त, बिहार  मिहिर कुमार सिंह (भा.प्र.से.), कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के सचिव श्री प्रणव कुमार, जिला पदाधिकारी, कैमूर, उप विकास आयुक्त, कैमूर, वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ), कैमूर तथा मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधि शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान पुरातत्व एवं विरासत संरक्षण के क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. मोहम्मद के.के., कलकत्ता विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. रजत सन्याल तथा बिहार विरासत विकास समिति के प्रो. अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में मंदिर की वर्तमान संरचनात्मक स्थिति, संरक्षण संबंधी आवश्यकताओं तथा वैज्ञानिक जीर्णोद्धार की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन के समन्वित केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का भी आकलन किया गया।

बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि छठी शताब्दी का यह प्राचीन मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी अद्वितीय स्थापत्य कला के कारण राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भी महत्वपूर्ण है। भविष्य में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की संभावनाओं पर भी गंभीरतापूर्वक विचार किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी विकास कार्य एएसआई के मानकों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संपादित किए जाएंगे।

माँ मुंडेश्वरी मंदिर के वैज्ञानिक जीर्णोद्धार एवं इको-टूरिज्म विकास हेतु उच्चस्तरीय टीम का व्यापक निरीक्षण विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर का किया आकलन, यूनेस्को सूची में शामिल करने पर भी विचार कैमूर जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन माँ मुंडेश्वरी मंदिर के वैज्ञानिक जीर्णोद्धार तथा आसपास के क्षेत्र में इको-टूरिज्म के समग्र विकास के उद्देश्य से गठित उच्चस्तरीय समिति ने सोमवार को मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के दिशा-निर्देशों एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप मंदिर के संरक्षण एवं समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उच्चस्तरीय टीम में विकास आयुक्त, बिहार मिहिर कुमार सिंह (भा.प्र.से.), कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के सचिव श्री प्रणव कुमार, जिला पदाधिकारी, कैमूर, उप विकास आयुक्त, कैमूर, वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ), कैमूर तथा मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधि शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान पुरातत्व एवं विरासत संरक्षण के क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. मोहम्मद के.के., कलकत्ता विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. रजत सन्याल तथा बिहार विरासत विकास समिति के प्रो. अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में मंदिर की वर्तमान संरचनात्मक स्थिति, संरक्षण संबंधी आवश्यकताओं तथा वैज्ञानिक जीर्णोद्धार की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन के समन्वित केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का भी आकलन किया गया। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि छठी शताब्दी का यह प्राचीन मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि अपनी अद्वितीय स्थापत्य कला के कारण राष्ट्रीय धरोहर के रूप में भी महत्वपूर्ण है। भविष्य में इसे यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की संभावनाओं पर भी गंभीरतापूर्वक विचार किया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी विकास कार्य एएसआई के मानकों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संपादित किए जाएंगे।

Mohania, Kaimur | Aug 4, 2026