बालाघाट: नगर मुख्यालय में सुहावना मौसम, बादलों और ठंडी हवाओं ने गर्मी से दी राहत
मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे से ही नगर मुख्यालय क्षेत्र का मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए रहने और लगातार ठंडी हवाएं चलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे, लेकिन मौसम में आए अचानक बदलाव ने राहत पहुंचाई है। सुबह से ही सूर्य के दर्शन कम होने और बादलों की आवाजाही के का