अरवल: सदर अस्पताल परिसर में परिवार कल्याण व स्वास्थ्य मेला आयोजित, जागरूकता रैली को मिली हरी झंडी
Arwal, Arwal | Jul 13, 2026 सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।