बटियागढ़: जेल से घर लौटे व्यक्ति से मारपीट, पड़ोसियों पर आरोप, फतेहपुर पुलिस चोकी में रिपोर्ट दर्ज
फतेहपुर में जेल से छूटकर घर गए एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर मारपीट के आरोप लगाते हुए फतेहपुर चोकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई,चोकी पुलिस द्वारा घायल गोपाल पटेल को इलाज मुलाहजे के लिए आज गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,घायल व्यक्ति गोपाल पटेल ने आरोप लगाया कि हटा उपजेल से छूटने के बाद जब वह घर पँहुचे तो पड़ोसियों से विवाद हुआ