औरैया: 50 शैया अस्पताल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में लापरवाही, गलत बैनर बना चर्चा का विषय, 5 माताओं को दी गई पोषण किट
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के अंतर्गत गुरुवार दोपहर 12 बजे 50 सैया अस्पताल में कन्या जन्म उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांच नवजात कन्याओं की माताओं को पोषण किट भेंट की गई। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र, मंजू सचान समेत अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य