औरैया: तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, बिहार के तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल, अजनपुर करमपुर गांव के पास हुआ हादसा
गुरुवार की दोपहर एक बजे औरैया की ओर आ रहे एक ऑटो में तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अजनपुर करमपुर गांव के पास हुआ। सभी घायल मजदूर बिहार के नवादा जिले के निवासी हैं, जो रोज़गार की तलाश में औरैया के एक ईंट भट्टे की ओर जा रहे थे।घायलों की पहचान सूरज पुत्र अंगजू, अंगजू पुत्र विदेशी, तथा काली