औरैया: खानपुर चौराहे स्थित ज्वेलरी दुकान से सोना बेचने के बहाने ठगों ने की ठगी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज, ठगों की तलाश जारी
कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार होमगंज निवासी सत्यजीत पुत्र स्व. हरिशंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी “बैसनवी ट्वल्स” नाम की दुकान खानपुर चौराहे पर है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे छह लोग, जिनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष थे, उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने खुद को सोना बेचने वाला बताते हुए कहा कि उन्हें रेल में करीब एक किलो सोना मिला है और वे सस्ते दाम पर देना