मुरैना नगर: मुरैना जिला न्यायालय का बड़ा फैसला, फर्जी आधार, जन्म प्रमाण पत्र और वोटर ID बनाने वाले 5 आरोपियों को 4-4 साल की सजा
मुरैना में फर्जी आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र और वोटर आईडी बनाने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को जिला न्यायालय ने 4-4 साल के कारावास की सजा सुनाई है।नवम अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश सिंह राणा ने संतोष वर्मा,रघुराज कुशवाह,हजारी लाल जाटव,गौरव जाटव और अशोक सिंह तोमर पर 10-10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया।24 अप्रैल 2023 को ऑनलाइन सेंटर पर छापे में फर्जी दस्तावेज मिले थे।