कुरई: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सिवनी में निकली भव्य रैली
Kurai, Seoni | Apr 13, 2026 अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सिवनी नगर में भव्य रैली का आयोजन किया गया। सोमवार को रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के विचारों को याद किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह रैली अंबेडकर चौक से शुरू हुई और नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुँच कर समाप्त हुई।