पांडु नदी के पास खाली प्लॉट में पान मसाला फैक्ट्री कर्मी विपिन का रक्तरंजित शव मिला था।पिता ने दो सगे भाइयों पर जमीन के मुआवजे के 2.40 करोड़ रुपए के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे बताया पिता की तहरीर प्राप्त कर यशोदा नगर निवासी दो सगे भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।