मोहर्रम जुलूस के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव द्वारा छोटा कर्बला ग्वालटोली का निरीक्षण
➡️दिनांक 24.06.2026 को मोहर्रम के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना ग्वालटोली क्षेत्र स्थित छोटा कर्बला का निरीक्षण किया गया।
➡️निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।
➡️कर्बला प्रबंधकों एवं संबंधित व्यक्तियों से वार्ता कर मोहर्रम के कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
➡️आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
➡️ताजिया एवं अलम जुलूसों के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
➡️पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️प्रभावी भीड़ नियंत्रण व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
▶️यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। @Uppolice @Dcpcentralknr