जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर गांव में 200 मीटर सीसी सड़क और नाली का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ग्राम प्रधान सुधीर वर्मा द्वारा कराए गए इस विकास कार्य से ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही सड़क और जल निकासी की समस्या से राहत मिली है।