मड़ियाहू: दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता और उसकी मासूम बेटी को पीटा, घर से निकाला, SP के निर्देश पर FIR दर्ज
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक गर्भवती विवाहिता को उसकी मासूम बेटी के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता शिखा शर्मा ने पति, सास-ससुर और ननदों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। स्थानीय थाने पर कार्रवाई न होने से आहत पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से न्याय की गु