मड़ियाहू: सुदनीपुर बाजार में मनबढ़ों का तांडव, दुकानदार दहशत में, पांच बाइक छोड़कर हुए फरार
जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र के सुदनीपुर बाजार में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे मामूली विवाद के बाद बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने जमकर तांडव मचाया। करीब दो दर्जन से अधिक युवकों के अचानक बाजार में पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों व मजदूरों में दहशत फैल गई।