अकलतरा: अकलतरा में फोटोकॉपी दुकान से 30 हजार की चोरी, चोर 48 घंटे में गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने 7 नवंबर को फोटोकॉपी दुकान से हुई 30,000 रुपये नकदी, सिक्के और मोबाइल चोरी का खुलासा करते हुए 48 घंटे में आरोपी प्रभात यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी जेल भेजा जा चुका है।