कोंडागांव: बड़े कनेरा में 65 वर्षीय ग्रामीण महिला ने अज्ञात कारणों से किया कीटनाशक का सेवन, नाजुक हालत में लाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा के शिवाना भाटा निवासी शामली बाई बघेल पति मेघनाथ बघेल ने आज रविवार शाम 7:00 बजे अज्ञात कारणों से अपने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं इस घटना की जानकारी लगते ही परिजनों द्वारा उनकी नाजुक हालत को देखते हुए निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।