कोंडागांव: केशकाल बसस्टैंड में मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी के आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया: DSP सतीश भार्गव
2 नवंबर को कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी हुई थी। मामले की शिकायत पर केशकाल थाना पुलिस एवं साइबर की टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा आज रविवार दोपहर 3:30 को केशकाल थाने में एक प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए डीएसपी सतीश भार्गव ने मीडिया के सामने की है।