गाज़ियाबाद: राजनगर स्थित इंटीग्रिटी सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने मासूम बच्ची पर किया हमला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
गाजियाबाद में सोमवार को राजनगर स्थित अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने साइकिल चला रही एक मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर पास में मौजूद एक महिला ने आनंद फानन में उसे बचा लिया। इस हमले में मासूम बच्ची के हाथों में चोट भी आई है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।