गाज़ियाबाद: नशे की गोलियां खिलाकर सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को खाने पीने के पदार्थ में नशीली गोलियां खिलाकर उनका सामान चोरी करने वाले एक अभियुक्त कुनाल को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि कुणाल के पास से 75 नशीली गोली अल्प्राजोलम बरामद की गई है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।