गाज़ियाबाद: चाकू दिखाकर लोगों का सामान लूटने वाले एक अभियुक्त को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके में यात्रियों को चाकू दिखाकर उनका सामान लूटने वाले एक अभियुक्त मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि हसन के खिलाफ 12 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है और उसे गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।