गाज़ियाबाद: हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय में राकेश टिकैत का पासपोर्ट रिन्यू नहीं होने पर यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठे
गाजियाबाद के हापुड़ चुंगी स्थित पासपोर्ट कार्यालय पर राकेश टिकैत पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए पहुंचे थे लेकिन जब उनका पासपोर्ट रिन्यू नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पासपोर्ट ऑफिस परिसर में ही धरने पर बैठ गए।राकेश टिकैत ने वहां मौजूद अधिकारी से बात की और पासपोर्ट रिन्यू नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी देते हुए धरने को समाप्त कर दिया।