सैदपुर: कनेरी गाँव में अचानक आए बंदरों के आतंक से लोग सहमे, 8 वर्ष के मासूम को बंदर ने काटकर किया लहूलुहान
सादात थानाक्षेत्र के कनेरी गाँव में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की देरशाम बंदरों के एक झुंड ने हमला कर एक आठ वर्षीय मासूम बालक कान्हा पुत्र लखंचू सिंह को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, साथ ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है।