काको: शराब बेचने के आरोप में सिंधु मांझी गिरफ्तार, पाली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जहानाबाद जिले के पाली थाना कांड संख्या-72/26 में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सिंधु मांझी को गिरफ्तार किया है। वह उत्तरसेरथू गांव का निवासी है। उस पर अवैध शराब बेचने का आरोप है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले में अग्रतर कार्रवाई सोमवार दोपहर जारी है।