घाटमपुर: परास गांव में भट्ठा मालिक के घर में चोरों ने लाखों रुपए समेत लाखों के जेवरात किए पार, जांच में जुटी पुलिस
घाटमपुर क्षेत्र के परास गांव में भट्ठा मालिक के घर में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।