बहेड़ी के मोहल्ला इस्लामनगर में मिलन बैंक्वेट हाल के सामने आज 11 फरवरी दिन में करीब ढाई बजे अज्ञात कारणों के चलते रोड किनारे खड़ी एसयूवी कार में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया वहीं पास में खड़ी एक ऑल्टो कार और स्विफ्ट कार में भी आग लग गई एक के बाद एक तीन कारों में आग लगने के चलते इलाके में हड़कंप मच गया