अवैध पिस्टल के साथ आदतन अपराधी 'ढोकला' गिरफ्तार, धानमण्डी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उदयपुर। शहर की धानमण्डी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी रोहित सिंह उर्फ ढोकला को एक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार ओझा एवं नगर पश्चिम वृत्ताधिकारी राजेश यादव के सुपरविजन में धानमण्डी थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी रोहित सिंह उर्फ ढोकला (निवासी गणेश कॉलोनी, रावजी का हाटा, उदयपुर) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 58/2026 में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित सिंह उर्फ ढोकला के खिलाफ उदयपुर शहर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट और जुए सहित 13 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
गजवीर सिंह, थानाधिकारी, धानमण्डी (टीम प्रभारी)
चन्द्रदीप, सहायक उपनिरीक्षक
बलदेव, हेड कांस्टेबल
कय्यूम, कांस्टेबल (विशेष भूमिका)
कमल, कांस्टेबल (विशेष भूमिका)
सचिन, कांस्टेबल (विशेष भूमिका)
जालिम सिंह, कांस्टेबल
#Udaipur #UdaipurPolice #DhanmandiPolice #PoliceAction #IllegalPistol #ArmsAct #CrimeNews #RajasthanPolice #BreakingNews #LakeCityNews #UdaipurNews #RajasthanNews #LawAndOrder #CrimeUpdate #PoliceOperation