आगर: गांधी उपवन आगर में अंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया, वाल्मीकि महापंचायत की बैठक हुई आयोजित
अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए गुरुवार दोपहर 3 बजे वाल्मीकि महापंचायत की एक बैठक गांधी उपवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महेश कुमार नरवाल ने की, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती का प्रातः 8 बजे विजय स्तंभ से एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा।