आगर: राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग दिलीप अहिरवार पहुंचे आगर, बाबा बैजनाथ महादेव का किया पूजन
राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण विभाग दिलीप अहिरवार गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे आगर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर पुजारी मुकेश पूरी गोस्वामी और तहसीलदार आलोक वर्मा ने मंत्री का स्वागत किया। दर्शन के दौरान मंत्री ने मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।