आगर: आगर-सुसनेर मार्ग पर बापचा जोड़ के पास भिड़ीं दो बाइक, घटना में दो लोग हुए घायल; जिला अस्पताल में करवाए गए भर्ती
आगर-सुसनेर मार्ग पर बापचा जोड़ के समीप बुधवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। हादसे में वर्षा (13) और कान्हा (22), निवासी नलखेड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आगर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।