करछना: बीपीसी कंपनी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के बीपीसी कंपनी के सामने शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे देख मार्ग से गुजर रहे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर डायल 112 पुलिस के साथ एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चाका में ले जाया गया। चोट अधिक होने से घायल कुछ बता नहीं सका।