करछना: सड़वा के पास लोहे के एंगल लदे मैजिक के अचानक ब्रेक लगने से समूचे मार्ग पर बिखरे एंगल, एक राहगीर घायल
औद्योगिक थाना क्षेत्र के सड़वा तिराहे के पास रविवार दोपहर 2 बजे करीब एक मैजिक चालक लोहे का एंगल लादकर मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान अचानक मैजिक का ब्रेक लगने से समूचे मार्ग पर लोहे का एंगल बिखर गया। इस हादसे में मार्ग से गुजर रहा एक राहगीर को चोंटे आ गई। घटना के बाद राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।