भितरवार: भितरवार अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मोहन सिंह राठौड़ एवं नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।