बालाघाट: मोती चौक के होटल की कड़ी में निकली मरी हुई छिपकली, नाश्ता कर रहे तीन छात्र जिला अस्पताल में भर्ती
बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के मोतीनगर चौक में स्थित एक होटल में नाश्ता करने पहुंचे तीन छात्रों को परोसी गई कड़ी में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। कड़ी खा चुके तीन छात्र घबरा गए और तत्काल मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल पहुंचे। तीनों छात्र विशेष ठाकरे पिता सुरेंद्र ठाकरे 19व