गुना: गडला गिर्द गांव के जंगल में अवैध शराब बेचता तस्कर बजरंगगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार, शराब जब्त
Guna, Guna | May 17, 2026 गुना में बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर पकड़ा है। 17 मई को थाना प्रभारी ने बताया, 16 मई को सूचना पर गडला गिर्द गांव के जंगल में पुलिस पहुंची घेराबंदी कर तस्कर धर्मराज पारदी निवासी विश्वनगर जिला गुना को गिरफ्तार किया। प्लास्टिक की दो कैनो में 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब मौके से जप्त की। आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।