बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में जनता दरबार लगा, 102 आवेदन प्राप्त, 53 का मौके पर किया गया निष्पादन
बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित इस जनता दरबार में अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। जनता दरबार में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें भूमि विवाद से संबंधित 51 मामले थे।