राघोगढ़: खाद्य विभाग की टीम में राघोगढ़ इलाके के ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
Raghogarh, Guna | Jul 23, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने राघोगढ़ तहसील के ग्रामीण इलाकों में जामनेर, पीपलखेड़ी में 23 जुलाई को विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर सरसों तेल, मेथी दाना, दाल, बेसन, सौंफ, काली मिर्च, सोयाबीन तेल छोले चना, आटा आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। भोपाल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच की रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जाएगी।