करछना: बारी बजहिया डंकु का पुरा मोड़ के पास फिसल कर गिरने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत,पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
कौंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया डंकु का पूरा गांव के पास आज शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला जहां पर कौंधियारा क्षेत्र के माही गांव का रहने वाला युवक आकाश भारतीय बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था डंकू का पूरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गया जिससे युवक को गंभीर चोट आई जब तक लोग उसकी मदद कर पाते युवक युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।