साहिबगंज: मांझीकोला में देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ घूम रहे एक व्यक्ति को मुफस्सिल पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने मांझीकोला में देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस बात की जानकारी मुफस्सिल थाना परिसर में मुख्यालय डीएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दी। वही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान तालू सोरेन के रूप में हुई है जिसे आर्म्स एक्ट में जेल भेजा जा रहा है।