साहिबगंज: बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर घर लौट रहे वृद्ध व्यक्ति से बाटा रोड में दो उच्चकों ने झोले से उड़ाए ₹20 हजार, जांच जारी
नगर थाना क्षेत्र के बाटा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकालकर घर लौट रहे सेवानिवृत वृद्ध व्यक्ति के झोले से दो उच्चकों ने ₹20 हजार रुपए उड़ाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मजहर टोला निवासी वृद्ध व्यक्ति मो. नईम अपनी पत्नी व पोते के साथ बैंक ऑफ इंडिया शाखा आए हुए थे। उधर घटना की जानकारी जैसे ही नगर थाना क्षेत्र की पुलिस हुई बैंक पहुंचकर जांच में जुट गई।