साहिबगंज: सर्किट हाउस के कमरा नंबर 5 में बीती रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल बाल बचे सीआरपीएफ के पदाधिकारी
समाहरणालय के समीप स्थित सर्किट हाऊस के कमरा नंबर 5 में बीती रात आग लग गई जहां इस आगलगी की घटना में सीआरपीएफ के पदाधिकारी बाल बाल बच गए। मिली जानकारी अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से कमरे में आग लगने का अंदेशा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जताया है। उधर आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच काबू पा लिया। इस घटना में एलईडी टीवी व एसी जल गया है।