साहिबगंज: छोटी कोदरजन्ना रेजा नगर में दो पक्षों के बारे हुए मारपीट में एक व्यक्ति हुआ घायल, इलाज कराने पहुंचा सदर अस्पताल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी कोदरजन्ना रेजा नगर में दूध देने के लिए गए एक व्यक्ति का 3 से 4 लड़कों ने चप्पल चोरी कर लिया। जहां इस बात को लेकर जब घायल व्यक्ति ने उन लड़कों के घर जाकर बोला तो उल्टे सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जहां सभी लड़कों ने पत्थर से मारकर उक्त व्यक्ति को घायल कर दिया जिसके बाद मुफस्सिल पुलिस को सूचना देते हुए इलाज कराने अस्पताल आए।