साहिबगंज: 52 पुड़िया अवैध गांजा के साथ नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने रसुलपुर दहला से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला में अवैध गांजा की खरीद बिक्री की जा रही है। जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने छापेमारी करते हुए 52 पीस अवैध गांजा के पुड़िया के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसका वजन लगभग 155 ग्राम है। इस मौके पर एसआई प्रवीण कुमार प्रभाकर, मुरली मनोहर सिंह व अन्य पुलिस जवान मौजूद थे।