साहिबगंज: सदर अस्पताल का डीडीसी व सीएस ने किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को लगाई कड़ी फटकार
जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल का डीडीसी सतीश चंद्रा व सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों का दोनों ही अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए कई तरह के दिशा निर्देश उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को दी। वही ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को डीडीसी ने कड़ी फटकार लगाते हुए ध्यानपूर्वक काम करने को कहा।