Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
yashodanandnishad6
No video available
10
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आज आनंद रिजॉर्ट में कैडर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें आगामी पंचायत चुनाव ,,,,,,,,,
4.5k views |
Khalilabad, Sant Kabir Nagar
| Dec 27, 2020
#other
#politics
MORE NEWS
बाबा तामेश्वर नाथ धाम में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी का भव्य रुद्राभिषेक, मानव सेवा का दिया संदेश संतकबीरनगर के ऐतिहासिक बाबा तामेश्वर नाथ धाम में श्रावण मास के पावन अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का वैदिक विधि-विधान से भव्य रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। इस दौरान लोक कल्याण, विश्व शांति और मानव सेवा की कामना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए अनुष्ठान के बाद भव्य महाआरती में भी उन्होंने सहभागिता की। इसके उपरांत ब्राह्मणों को दक्षिणा एवं वस्त्र, गोस्वामी समाज को सम्मान और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व आर्थिक सहायता वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान शिव की सच्ची आराधना सेवा, करुणा और मानव कल्याण के भाव से ही पूर्ण होती है।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026
श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के उद्घाटन में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, अरुण यादव को दी शुभकामनाएं संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मेहदावल रोड स्थित श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट के भव्य उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक अरुण यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए बेहतर भोजन, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह प्रतिष्ठान लोगों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग एक बार अवश्य श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट आएं और यहां उपलब्ध स्वादिष्ट व्यंजनों एवं बेहतर सेवाओं का लाभ उठाएं। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने अरुण यादव को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके सफल व्यवसाय की शुभकामनाएं दीं।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026
भदन्त महेन्द्र थेरो ने किया श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुभारंभ जय चौबे बोले— जिले को ऐसे आधुनिक एवं स्वच्छ प्रतिष्ठानों की जरूरत, केडी यादव ने कहा— गुणवत्ता और विश्वास ही व्यवसाय की सबसे बड़ी पहचान संतकबीरनगर/खलीलाबाद। शहर के मेहदावल रोड स्थित श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार, कुशीनगर के मुख्य अतिथि भदन्त महेन्द्र थेरो ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और मंगलकामनाओं से सराबोर रहा।मुख्य अतिथि भदन्त महेन्द्र थेरो ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता केवल आर्थिक लाभ से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी, ईमानदारी, स्वच्छता और गुणवत्ता से तय होती है। उन्होंने कहा कि यदि व्यवसाय में ग्राहकों का विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता हो तो वह प्रतिष्ठान लंबे समय तक समाज की सेवा करते हुए अपनी अलग पहचान स्थापित करता है। उन्होंने संचालक से गुणवत्ता बनाए रखने और ग्राहकों की अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि एवं खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण 'जय चौबे' ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आधुनिक एवं स्वच्छ प्रतिष्ठानों की जनपद को आवश्यकता है, जहां लोगों को बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट अपनी उत्कृष्ट सेवा और स्वाद के बल पर जल्द ही जिले के प्रमुख प्रतिष्ठानों में शामिल होगा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केडी यादव ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के बढ़ते दौर में ऐसे प्रतिष्ठान समाज के लिए मिसाल हैं, जो शुद्धता, गुणवत्ता और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी होता है और गुणवत्ता के बल पर ही स्थायी पहचान बनाई जा सकती है।धनघटा के विधायक गणेश सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर संचालक को शुभकामनाएं दीं और कहा कि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों का सदैव स्वागत किया जाना चाहिए। वहीं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी की ओर से उनके प्रतिनिधि बगेश तिवारी अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।कल्पित हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सोनी सिंह ने भी समारोह में पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और गुणवत्ता का सीधा संबंध लोगों के स्वास्थ्य से है, इसलिए खाद्य प्रतिष्ठानों को इन दोनों मानकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रतिष्ठान के संचालक श्याम लाल यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि ग्राहकों का विश्वास अर्जित करना है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में मिठाइयों, नाश्ते एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा उचित मूल्य पर बेहतरीन स्वाद उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति उत्कृष्ट गुणवत्ता का लाभ उठा सके। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को मिठाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुबोध यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ समाजसेवी सत्येंद्र राय, गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्याम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट गुणवत्ता, स्वाद, स्वच्छता और उत्कृष्ट सेवा के दम पर खलीलाबाद ही नहीं, बल्कि पूरे संतकबीरनगर जनपद में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार खलीलाबाद पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को भेजा न्यायालय संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला सुरक्षा और महिला अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी तबरेज पुत्र नईम उर्फ भकोले के विरुद्ध पीड़िता के परिजनों ने 2 अगस्त 2026 को युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।महिला अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया तथा वांछित आरोपी तबरेज को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ध्रुवनरायण यादव, हेड कांस्टेबल हरिनरायन प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह तथा महिला कांस्टेबल प्रतिक्षा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 7, 2026