बैतूल नगर: हिवारखेड़ी ट्रक हादसे के बाद प्रशासन एक्शन में: कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना, डॉक्टरों को दिए निर्देश
बैतूल जिले के हिवारखेड़ी के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे रविवार रात करीब 9 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। जानकारी के अनुसार, ग्राम मुड़ापार के 31 श्रद्धालु आयशर ट्रक से मां चंडी मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान हिवारखेड़ी