हरदोई मेडिकल कॉलेज से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे राम गोपाल नाम के एक व्यक्ति को बस स्टैंड के पास एक अज्ञात किशोरी बेसुध हालत में मिली थी। मानवता दिखाते हुए उन्होंने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार तो दिया, लेकिन उसके बाद वह सिस्टम की अनदेखी का शिकार हो गई।