समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1325,
दिनांक 10/9/2026,
==================
पोषण के सहारे टीबी से जंग:-- पूर्णिया में 52 रोगियों को सिविल सर्जन ने वितरित किया पोषण आहार:-
-टीबी के उपचार में दवा के साथ पर्याप्त पोषण भी बेहद जरूरी है : सिविल सर्जन
-निजी संस्थानों की सहभागिता बनी मिसाल:-
टीबी मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में पूर्णिया जिले में एक सराहनीय पहल की गई।
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा केंद्र, पूर्णिया में उपचाररत 52 टीबी रोगियों के बीच पोषण आहार से युक्त खाद्य सामग्री की टोकरी वितरित की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर ने किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, पूर्णिया डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने टीबी रोगियों के बीच स्वयं पोषण आहार का वितरण किया और उनके स्वास्थ्य एवं उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
टीबी के उपचार में दवा के साथ पर्याप्त पोषण भी बेहद जरूरी है : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि टीबी के उपचार में दवा के साथ पर्याप्त पोषण भी बेहद जरूरी है।
पौष्टिक भोजन रोगियों को कमजोरी से उबरने और उपचार के दौरान शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
उन्होंने रोगियों को नियमित रूप से दवा लेने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित दवा, उचित पोषण और स्वास्थ्यकर्मियों के मार्गदर्शन से टीबी को हराया जा सकता है।
उन्होंने रोगियों से उपचार के दौरान किसी भी परिस्थिति में दवा बीच में नहीं छोड़ने की अपील की।
निजी संस्थानों की सहभागिता बनी मिसाल :--
टीबी रोगियों के लिए पोषण आहार उपलब्ध कराने में एम.एम. न्यूरो अस्पताल एवं एशियन अस्पताल, लाइन बाजार पूर्णिया ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इस सहयोग को टीबी उन्मूलन के अभियान में निजी स्वास्थ्य संस्थानों की सकारात्मक एवं सामाजिक जिम्मेदारी के उदाहरण के रूप में देखा गया।
कार्यक्रम में रोगियों को टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी देते हुए नियमित उपचार, पौष्टिक भोजन एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही परिवार के सदस्यों से भी टीबी रोगियों को उपचार पूरा करने में सहयोग एवं प्रोत्साहन देने की अपील की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम रही सक्रिय :---
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला टीबी केंद्र पूर्णिया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, डीपीएस राजेश शर्मा
12 views | Purnia, Bihar | Sep 10, 2026