मछलीशहर: पवारा थाना क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिक लड़की को भगाने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 23 अक्टूबर को थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया की मेरी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को दो युवक बहला फुसलाकर भाग ले गए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई। बुधवार की सुबह बंधवा तिराहे से अभियुक्त शिवम गौतम को नाबालिक लड़की के साथ गिरफ्तार किया गया।